ललितपुर: कूट रचित तरीके से लोगों के साथ ठगी करने वाला 35000 रुपए का इनामियां महा ठग गिरफ्तार, एसपी ने पुलिस लाइन में किया खुलासा
भोले भाले लोगों को कम समय में पैसों को दोगुना करने का आश्वासन देते हुए कूट रचित तरीके से दस्तावेज तैयार कर, ठगी करने वाले ₹35000 के इनामी ठग को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उक्त मामले में पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी की संपत्ति की जांच की जा रही है। व आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।