हुज़ूर: भोपाल क्राइम ब्रांच ने मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री का भंडाफोड़ किया, तीन आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Aug 23, 2025 भोपाल क्राइम ब्रांच ने अंबेडकर मैदान के पास से प्रतिबंधित नाईट्रोवेट दवा बेचने वाले युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी अनस अब्दुल उर्फ कल्लू (22) के कब्जे से 210 गोलियां बरामद हुईं, जिनकी कीमत करीब 25 हजार रुपए है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह हाल ही में जेल से छूटे बदमाश के इशारे पर यह काम करता था|