करछना: पटपर स्थित पिकनिक स्पॉट पर टोंस नदी में नहाने गए चार दोस्तों में से 2 युवक डूबे, तलाश जारी
कौधियारा थाना क्षेत्र के पटपर स्थित टोंस नदी पिकनिक स्पॉट पर रविवार को प्रयागराज के फाफामऊ थरवरी के रहने वाले चार दोस्त पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे। जहां चारों दोस्त टोंस नदी में नहा रहे थे। तभी युवक का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। जिसे बचाने दूसरा दोस्त भी उसके पास गया लेकिन वह भी डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस तलाश में जुटी हुई है।