बालाघाट: बालाघाट में मौसम की पहली तेज बारिश, गर्मी से मिली राहत
जिले में बुधवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली और मौसम की पहली तेज बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत पहुंचाई। दोपहर तक जहां तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं लगभग 3:30 बजे के बाद तेज हवाओं, गरज-चमक और तूफानी बारिश के साथ मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। अचानक हुई बारिश से शहर की सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को गर्मी व उमस से काफी राहत मिली।