महोबा: हंड्रेड पाम होटल के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पिता, पुत्र और पुत्री घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
सलारपुर गांव निवासी 17 वर्षीय सुनील और 18 वर्षीय उषा अपने 45 वर्षीय पिता उमराव कुशवाहा को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे तभी हंड्रेड पाम होटल के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता पुत्र और पुत्री तीनों घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर की देखरेख में घायलों का उपचार किया जा रहा है।