ग्राम हीरापुर निवासी सुनील लोधी ने बताया कि वह अपने गांव के ही रामगोपाल पाल के साथ सिरसौद खाद लेने गए थे। लौटते समय चौहान ढाबा के पास दोनों सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान हरपरा निवासी आनंद लोधी ने तेज रफ्तार बाइक से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुनील लोधी के एक हाथ और एक पैर में गंभीर चोट आई, जबकि रामगोपाल पाल के पैर में गंभीर चोट लगी है।