बालोद: लोहे से भरी लहराती ट्रक DFO बंगले के पास पलटी, मॉर्निंग वॉकर्स बाल-बाल बचे; ड्राइवर ने कहा- लिफ्टर की वजह से हुआ हादसा
Balod, Balod | Apr 30, 2026 बालोद शहर में गुरुवार सुबह कच्चे लोहे से भरी एक ट्रक अनियंत्रित होकर DFO बंगले के सामने पलट गई। हादसे के समय इलाके में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग मौजूद थे। लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। ट्रक में सवार ड्राइवर समेत तीन लोगों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।