रीठी: रीठी में बस स्टैंड बना शोपीस, सड़क पर खड़ी बसों से जाम और दुर्घटना का खतरा
Rithi, Katni | May 18, 2026 कटनी जिले की रीठी तहसील मुख्यालय में यातायात व्यवस्था पूरी तरह भगवान भरोसे नजर आ रही है। नगर में बस स्टैंड होने के बावजूद यात्री बसों का संचालन सड़क से ही किया जा रहा है। बस चालकों और संचालकों की मनमानी के चलते मुख्य मार्गों पर बसें घंटों खड़ी रहती हैं, जिससे आए दिन जाम जैसी स्थिति निर्मित हो रही है। वहीं सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।