मैहर: जनसुविधाओं को लेकर कांग्रेस का जनजागरण अभियान शुरू, 9 जून को नगर पालिका घेराव का ऐलान
मैहर। धार्मिक नगरी मैहर में जनसुविधाओं की समस्याओं, नगर पालिका की कथित अव्यवस्थाओं एवं कुप्रबंधन के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने जनजागरण अभियान की शुरुआत कर दी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई (रोमी भैया) के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण, कर चलाया जागरूकता अभियान।