कन्नौज: असीम अरुण ने लखनऊ कार्यालय पर महिला कर्मी के साथ छेड़छाड़ करने वाले निजी सचिव को भेजा जेल, कन्नौज में दी जानकारी
कन्नौज सदर से विधायक व समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण एक बार फिर चर्चाओं में है। मंत्री ने अपने लखनऊ स्थित कार्यालय पर कार्यरत एक कर्मचारी जो कि उनका निजी सचिव रहा उसको जेल भिजवा दिया है। आरोप है कि निजी सचिव के द्वारा कार्यालय की एक महिला के साथ छेड़छाड़ की गई महिला की शिकायत पर मंत्री ने एक्शन लिया और गोमती नगर पुलिस के हवाले कर दिया।