जमुआ: जमुआ में सड़क हादसे में महिला की मौत, अनिता देवी अपने चार छोटे बच्चों को छोड़ गईं
Jamua, Giridih | May 11, 2026 जमुआ प्रखंड के धर्मपुर पंचायत अंतर्गत पाराखारो गांव निवासी 27 वर्षीय अनिता देवी की सोमवार सुबह 11 बजे सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया गया कि अनिता देवी अपने पति विवेक कुमार राणा के साथ गोदावरी नदी से स्नान कर लौट रही थीं। इसी दौरान परगोडीह-खरगडीहा के पास उनकी दोपहिया वाहन को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।