मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में प्रेमिका ने साथी की मदद से रेत डाला प्रेमी का गला, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
मझोला थाना क्षेत्र के कांशीराम नगर में अवैध संबंधों का विरोध करने पर प्रेमिका ने ही दूसरे प्रेमी की मदद से प्रेमी का गला रेत डाला। मरा समझकर दोनों फरार हो गए। घायल प्रेमी के दोस्तों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही, परिवार वालों को सूचना दी। अलीगढ़ से युवक के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मझोला थाने में तहरीर दी।