मुरादाबाद: मुरादाबाद के नए पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने ग्रहण किया कार्यभार
नवनियुक्त एसपी सिटी का कहना है कि कानून व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई मेरी प्राथमिकता हैं। जनपद फिरोजाबाद में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पद पर अभी तक कार्यरत कुमार रणविजय सिंह का एक सप्ताह पूर्व ट्रांसफर मुरादाबाद में पुलिस अधीक्षक नगर के पद पर हुआ था। मंगलवार को को उन्होंने जनपद पहुंचकर चार्ज ग्रहण कर लिया।