मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में बेटी बचने का विरोध करने पर, पति सहित ससुरालियों पर महिला ने लगाया मारपीट करने का आरोप
मझोला इलाके के लाकङी फाजलपुर में एक महिला के लगातार 2 बेटियां पैदा होने पर ससुराल वाले भड़क गए। महिला पर एक बेटी को बेच देने का प्रेशर बनाया। महिला ने इनकार किया तो उसके साथ मारपीट की। महिला का आरोप है- पति, सास, ससुर और देवर मिलकर उसकी 8 माह की बच्ची को बेचना चाहते थे। जब मैंने विरोध किया, तो इन लोगों ने मुझे बहुत पीटा।