बाहा बोगा (सरहुल पूजा) महोत्सव का आयोजन रविवार को 8 बजे रात बोकारो जिले के चास प्रखंड के राधा गांव दुधिमाटी में हुआ।इस महोत्सव में मुख्य अतिथि राधा नगर पंचायत मुखिया स्वरूप दास शामिल हुए। मुखिया स्वरूप दास ने बाहा बोंगा सरहुल पूजा महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।