तराना: उज्जैन में अजाक्स महासम्मेलन में विधायक महेश परमार शामिल, बोले - एकता ही सबसे बड़ी ताकत
Tarana, Ujjain | Jun 28, 2026 रविवार दोपहर 3 बजे उज्जैन में अजाक्स की प्रांतीय साधारण सभा और द्वितीय मालवांचल महासम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में तराना विधायक महेश परमार ने सहभागिता की और अपने विचार रखे। इस दौरान विधायक दिनेश जैन ‘बॉस’ भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में महेश परमार ने कहा कि सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए सभी को संगठित होकर आगे बढ़ना होगा।