हरदोई: Bjp विधायक पर प्रधानाचार्य की जमीन पर कब्जा का आरोप,धरने पर बैठे मैग्सेसे विजेता संदीप पांडेय
Hardoi, Hardoi | Jan 24, 2024 हरदोई में कलेक्ट्रेट परिसर में सोशलिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिसमें रैमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता व पार्टी महासचिव संदीप पाण्डेय शामिल हुए। जिन्होंने बिलग्राम-मल्लावां से बीजेपी विधायक आशीष सिंह आशू पर पूर्व प्रधानाचार्य का मकान कब्जा करने का आरोप लगाया है। जिन पर एफआईआर दर्ज कराकर जमीन को खाली कराने की मांग की है।