हरदोई: PCS में चयनित हुए आरक्षी दीपक सिंह को पुलिस ऑफिस में एसपी ने किया सम्मानित
Hardoi, Hardoi | Jan 24, 2024 हरदोई में नियुक्त आरक्षी दीपक सिंह जोकि 2018 बैच में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। इनके द्वारा UPPCS 2023 की परीक्षा उत्तीर्ण कर 20 वीं रैंक हासिल करने में सफलता प्राप्त की है, जिनका एसडीएम के पद पर चयन हुआ है। आरक्षी दीपक सिंह वर्तमान में पुलिस अधीक्षक आवास पर टेलीफोन ड्यूटी पर कार्यरत थे। एसपी ने आरक्षी दीपक सिंह को इस सफलता के लिए सम्मानित किया है।