नारायणपुर: गंगा में डूब रहे किशोर की बची जान
नारायणपुर के विशनपुर छोटी गंगा घाट पर स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से एक किशोर डूबने लगा। उसकी चीख सुनकर गोताखोर निरंजन कुमार, राज नंदन कुमार व ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाया गया किशोर त्रिवेणी साह का पुत्र रॉकी कुमार बताया गया है। गोताखोरों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।