विदिशा नगर: नीमताल पर भैरवबाबा माता मंदिर के पास हनुमान मंदिर पर 12सालों से चल रहा अखंड रामायण पाठ,देररात तक चला भंडारा और भजन....
नीमताल स्थित भैरव बाबा मंदिर परिसर में स्थित हनुमान जी मंदिर पर पिछले 12 सालों से अखंड रामायण पाठ चल रहा है। 12 साल पूर्ण होने पर यहां भंडारे का आयोजन किया गया। 13 वे वर्ष में यह अखंड रामायण पाठ प्रारंभ हुआ है। पुजारी महेश शर्मा ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार से आयोजन निरंतर चलता रहेगा। बुधवार शाम से ही यहां भजन कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया।