गणवेषणा मानवोत्थान पर्यावरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता समिति द्वारा होटल रॉयल पलेस में मंगलवार की शाम 5 बजे तर्कशील को लेकर संगोष्ठी हुई जिसमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने और सागर की ऐसी 9 महिलाएं जिसने समाज को दिशा दिखाई ऐसी श्रेष्ठ महिलाओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर भारत और कनाडा के तर्कशील समिति के प्रमुख डॉ बलविंदर बरनाला की गरिमामयी उपस्थिति रही।