रावतभाटा: गाय बचाने के चक्कर में असंतुलित हुई कार , 2 मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दुकान का तोड़ा शटर
रावतभाटा के NTC चौराहा पर देर शाम तेजगति से आ रही कार का अचानक संतुलन बिगड़ गया। जिससे सड़क पर खड़ी 2 मोटरसाइकिल सहित दुकान का शटर टूट गया। घटना की जानकारी पर पहुंचे ASI निहाल सिंह ने कार चालक से पूछताछ की तो कार चालक ने बताया कि गाय बचाने के चक्कर में कार असंतुलित हो गई। पूरी घटना का आसपास की दुकानों के बाहर लगे CCTV में हुआ वीडियो केद। कोई जनहानि नहीं हुई।