रावतभाटा: भैंसरोडगढ़ पंचायत समिति के गांव आबां में भगवान देवनारायण मंदिर पर सप्तमी पूर्णाहुति का हुआ आयोजन
गुर्जर समाज के पंच रामकरण गुर्जर व मांगीलाल गुर्जर ने बताया कि भगवान देवनारायण की सप्तमी की पूर्णाहुति पर मुख्यअतिथि भैंसरोडगढ़ पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि कुशाल बारेशा , विशिष्ट अतिथि मण्डल उपाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, दिलीप सिंह हाड़ा रहे। ग्रामीणों की मांग पर प्रधान प्रतिनिधि कुशाल बारेशा ने आबां गांव में खाल पर पुलिया निर्माण करवाने की करी घोषणा ।