रावतभाटा: राणा प्रताप सागर बांध की चम्बल नदी में शराब के नशे में कूदा युवक , सुरक्षाकर्मियों ने युवक को पहुंचाया उपजिला अस्पताल
16 मार्च। ASI शान्तिलाल ने बताया कि युवक की पहचान सेटल डेम निवासी सत्तु गुर्जर पुत्र मदन गुर्जर के रूप में हुई। घटना दोपहर 3 बजे के लमसम की है। मदन गुर्जर ने बताया कि उसका पुत्र सत्तु गुर्जर सुबह घर से काम पर जाने की कहकर घर से निकला था। मदन गुर्जर का कहना है कि शराब के नशे में पुत्र सत्तु गुर्जर ने उठाया ग़लत कदम। फिलहाल युवक का अस्पताल में उपचार है जारी ।