पूरनपुर: चुगी वाले हनुमान मंदिर से बालाजी महाराज के 16वें जन्मोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा
पूरनपुर। श्री बालाजी महाराज के 16वें जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को नगर में भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा बंडा मैजिक स्टैंड के पास स्थित चुगी वाले हनुमान मंदिर से दोपहर लगभग दो बजे प्रारंभ हुई। महंत शिवम कठेरिया के नेतृत्व में शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकाली गई।