बैरिया प्रखंड क्षेत्र के सूर्यपुर पंचायत में स्वीप कार्यक्रम के तहत सोमवार के दोपहर करीब 12:00 बजे गंडक नदी पर एक अनोखी पहल की गई। नदी पार करने वाली नाव पर मतदान से जुड़े चिन्ह एवं स्लोगन लगाए गए, जिससे आने-जाने वाले लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया जा सके। इस मौके पर जिला स्वीप कोऑर्डिनेशन टीम से आए पदाधिकारियों ने यात्रियों को मतदान का महत्व समझाया।