बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र कर्मचारी नगर में संपत्ति के विवाद में किन्नर ने धारदार हथियार से व्यक्ति पर किया हमला
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के कर्मचारी नगर में संपत्ति के विवाद में किन्नर ने व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।