धरियावद: धरियावद गांधीनगर में सिद्धि विनायक मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य तीन दिवसीय आयोजन हुआ
धरियावद की ग्राम पंचायत गाड़रियावास गांधीनगर में भगवान श्री सिद्धि विनायक की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजन के दौरान कलश यात्रा निकाली गई,जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया है।