यात्री शेड के निर्माण होने से लोगों को अब बेहतर सुविधा मिल पाएगी। यह बातें सोमवार को जिप क्षेत्र संख्या एक के आनंदपुर मारण पंचायत के सरबजीता मोड़ पर यात्री शेड के निर्माण कार्य के उद्घाटन के मौके पर अपने संबोधन में जिप सदस्य रजनीकांत कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि यह स्थान सहरसा और खगड़िया जिलों को सीधे जोड़ने वाला सीमावर्ती मार्ग है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या म