बेल्थरा रोड: शेखपुर गांव में रास्ते के विवाद में हिंसक मारपीट, दंपति समेत 3 जख्मी, वीडियो वायरल, 8 पर मुकदमा दर्ज
उभांव थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव में सोमवार की देर शाम हिंसक मारपीट हुई। जिससे विजय यादव को सर में गंभीर चोट आई। घायलों में एक पक्ष से विजय यादव 37 वर्ष, सुरेश यादव 56 वर्ष एवं अंबिका देवी 52 वर्ष शामिल है। जिनको सोमवार की देर रात पुलिस की मौजूदगी में उपचार के लिए सीयर सीएचसी में भर्ती कराया गया। मारपीट की घटना पास के सीसी टीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड है जो मं