बैतूल नगर: बैतूल में मेंहदीपुर बालाजी की स्वर्णिम रथयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
बैतूल आज भक्ति, आस्था और उल्लास के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आया, जब हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री मेंहदीपुर बालाजी की भव्य स्वर्ण रथयात्रा पूरे शहर में धूमधाम से निकाली गई। शाम 5 बजे कोठी बाजार स्थित अर्जी वाले हनुमान मंदिर से शुरू हुई यह दिव्य यात्रा नगर भ्रमण करते हुए गंज के बड़ी माता मंदिर तक पहुंची। खास बात यह रही कि इस वर्ष रथ को स्वर्ण आभा,