बारां: तीन विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन को लेकर मिनी सचिवालय में जिला कलेक्टर ने की प्रेस वार्ता
Baran, Baran | Feb 21, 2026 भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण- 2026 कार्यक्रम के तहत शनिवार को बारां-अटरू, किशनगंज व छबड़ा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया गया। इसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने मिनी सचिवालय के सभागार में पत्रकार वार्ता की।