बालोद: नौतपा में सूखे जैसे हालात, 12 साल में पहली बार 9 दिन में केवल 0.1 मिमी वर्षा, पूरे दौर में पारा 40 डिग्री के पार रहा
Balod, Balod | Jun 3, 2026 नौतपा की समाप्ति के साथ इस बार मौसम ने नया रिकॉर्ड बना दिया। बालोद जिले में 25 मई से 2 जून तक नौ दिनों की अवधि में महज 0.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो पिछले 12 वर्षों में सबसे कम है। बुधवार दोपहर 12 बजे जारी मौसम विभाग और भू-अभिलेख शाखा के आंकड़ों के अनुसार इससे पहले नौतपा के दौरान इतनी कम बारिश कभी दर्ज नहीं हुई थी।