रामगढ़ पचवारा: राहुवास तहसीलदार ने बालिका छात्रावास का किया निरीक्षण, छात्रावास में अच्छी सफाई व्यवस्था देखकर तारीफ की
बुधवार को राहुवास तहसीलदार विनोद कुमार मीणा ने कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण किया।वार्डन के साथ छात्रावास की छात्राओं से उनको मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। रसोई घर,रसोई मीनू,शौचालय,ओपन जिम,खेल ग्राउंड का निरीक्षण किया। रसोई घर व शौचालय कि साफ सफाई व्यवस्था देखकर खुशी जताई। छात्राऔ को परेशानी होने पर उन्हें सूचित करने के लिए कहा गया।