रामगढ़ पचवारा: राहुवास ग्राम पंचायत प्रशासन के द्वारा सड़क मार्ग किनारे हो रहे अतिक्रमण को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया
राहुवास सरपंच मोतीलाल मीणा ने गुरुवार को बताया कि ग्राम पंचायत प्रशासन के द्वारा मुख्य बाजार में होकर नाले का निर्माण करवाया जाना है। ऐसे में कई लोगों ने अपने मकानों के आगे अतिक्रमण कर चबूतरा बनवा रखा है। जिसे ग्राम पंचायत प्रशासन की तरफ से जेसीबी मशीन लगाकर लोगों द्वारा कर रखे अतिक्रमण को हटाया गया। उन्हें कभी भी अतिक्रमण नहीं करने के लिए पाबंद भी किया गया।