नानपारा: नानपारा सीएचसी का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, सीएमओ के निरीक्षण से अस्पताल में मचा हड़कंप,की शिकायत
शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा का मुख्य चिकित्साधिकारी डा संजय कुमार ने औचक निरीक्षण किया। सीएमओ के निरीक्षण पर चिकित्सालय में हड़कंप मच गया। सीएमओ ने आपातकालीन कक्ष, सीएचसी परिसर की साफ सफाई की जांच की। जांच के दौरान सीएचसी में मौजूद मरीजों ने खून जांच में समस्या, दवाओं की समस्या, आंख की जांच न होने की शिकायत की।