नानपारा: नानपारा:पहाड़ों पर मुसलाधार बारिश के बाद उफान पर हुई सरयू नदी,बलहा के दर्जनों गांवों में घुसा पानी,परेशान हुए लोग
नेपाल के पहाड़ों पर निरंतर हो रही वर्षा के चलते बैराज से अधिक पानी सरयू नदी के छोड़ा गया है। इसके चलते नानपारा तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों में सैलाब की स्थिति बन गई है। दर्जनों गांव पानी से घिर गए हैं। लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं। बाढ़ क्षेत्र के लोगो लोगो के लिए कोई उचित व्यवस्था नही की गई है। जैसे-तैसे लोग गृहस्थी को बचाने की जुगत रहे हैं।