नानपारा: सतीजोर गांव में तालाब में डूबी चार मासूम बच्चियों के परिजनों को एसडीएम ने सौंपा चार चार लाख रुपए का चेक
नवाबगंज थाना क्षेत्र के सतीजोर गांव में तालाब में फल तोड़ने गई चार मासूम बच्चियों की डूबने से मौत हो गई थी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। इस घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया था और परिजनों को सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की थी। इसको लेकर नानपारा तहसील के सभागार कक्ष में मृतक बच्चियों को सयाहता राशि प्रदान किया।