फूलपुुर: तेज रफ्तार डंपर ने तरबूज व्यापारी को कुचला, हुई मौत
प्रयागराज के गंगापार क्षेत्र में सरायइनायत थाना अंतर्गत हनुमानगंज बाजार में शनिवार सुबह तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से तरबूज व्यापारी सतीश पासी उर्फ बाबा की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा हनुमानगंज पक्के तालाब के सामने हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।शनिवार 01 बजे वीडियो सामने आया।