हुसैनाबाद: हुसैनाबाद सोहया पहाड़ की खदान में गहरे जल भराव के गड्ढे में युवक लापता, तलाश में जुटी पुलिस ।
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सोहया पहाड़ स्थित दमदमी गांव के समीप माइंस के गहरे जलभराव वाले गड्ढे में एक युवक के डूबने की आशंका से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार पतरा खुर्द निवासी लवकुश कुमार पानी में जाने के बाद वापस नहीं लौटे, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके