हैदरगढ़: चौबीसी के पास हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत से लगी आग, एक ड्राइवर जिंदा जलकर मरा, दूसरा गंभीर रूप से घायल
हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सोमवार व मंगलवार की मध्य रात्रि करीब 2:10 बजे चौबीसी के पास हाईवे पर खड़े भूसी लदे ट्रक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई। हादसे में एक ड्राइवर की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।