सुपौल: प्राथमिक विद्यालय छपकाही में बच्चों के भोजन पर डाका डालने पहुंचे चोर, ग्रामीणों ने एक को पड़कर किया पुलिस के हवाले,
Supaul, Supaul | Jun 3, 2026 सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा खुर्द पंचायत के छपकाही गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय छपकाही में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। विद्यालय में बच्चों के मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) के लिए रखे गए अनाज और रसोई के सामान को चोरी करने पहुंचे तीन चोरों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि दो अन्य मौके से फरार होने में सफल रहे। प्राप्त