हौज खास: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, आप में एक लंबी जमात अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की है
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "आप में एक लंबी जमात अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की है। जब उन पर कानून कार्रवाई करता है तो ये चिल्लाने लगते हैं। दिल्ली वक्फ बॉर्ड जैसी संस्था में भ्रष्टाचार और गबन करने वाले अमानतुल्लाह खान जो अपनी गुंडई के लिए भी चर्चा में रहते हैं। आज जब जांच एजेंसी अपनी कार्रवाई कर रही है तो चारों तरफ हो-हल्ला हो रहा है।