हौज खास: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- "दिल्ली में एक-एक बूंद पीने के पानी के लिए लोगों के कत्ल हुए हैं
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "दिल्ली में एक-एक बूंद पीने के पानी के लिए लोगों के कत्ल हुए हैं। दिल्ली की सरकार मूलभूत सुविधाएं नहीं दे सकती है। पीने का पानी और बिजली नहीं दे सकती है। जब बारिश होती है तो इतना उफान होता है कि पिछले 1 महीने 40-42 लोग जल भराव के कारण मर गए। डूब के मर गए या करंट से मर गए।