हौज खास: दिल्ली में भारी बारिश के बाद सफदरजंग से धौला कुआं की ओर जाने वाले रिंग रोड पर यातायात प्रभावित
दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में सुबह हवाओं के साथ बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत महसूस हो रही है। वहीँ सत्य निकेतन बस स्टैंड के पास भारी जलभराव के कारण सफदरजंग से धौला कुआं की ओर जाने वाले रिंग रोड पर यातायात प्रभावित हो गया है।