पंचकूला: रायपुर रानी बीडीपीओ कार्यालय में ब्लॉक समिति की बैठक आयोजित की गई
बीडीपीओ कार्यालय रायपुर रानी में ब्लॉक समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन मंगलवार को दोपहर 2 बजे किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक समिति के चेयरमैन सतबीर राणा ने की। इस अवसर पर बीडीपीओ परमानंदन सहित बीडीपीओ कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में अब तक ब्लॉक क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही आगामी समय में प्रस्तावित वि