घंसौर: घंसौर के भुरकाल खापा में सियार का आतंक, चार लोगों को काटकर किया घायल
Ghansaur, Seoni | Oct 15, 2026 घंसौर के भुरकाल खापा में सियार का आतंक, चार लोगों को काटकर किया घायल घंसौर, 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार । घंसौर थाना क्षेत्र के ग्राम भुरकाल खापा में बुधवार को सियार के हमले से चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सियार ने गांव में अचानक पहुंचकर अलग-अलग स्थानों पर लोगों पर हमला किया और उन्हें काट लिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।