श्रीगंगानगर शहर में गुरुनानक देव के 556वें प्रकाश उत्सव पर निकाला गया विशाल नगर कीर्तन, फूलों की बारिश से हुआ स्वागत
Shree Ganganagar, Ganganagar | Nov 3, 2025
सिखों के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर श्रीगंगानगर में विशाल नगर कीर्तन सोमवार को दोपहर 2:00 बजे निकाला गया। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार साहिब से पंज प्यारों की अगुवाई में निकले नगर कीर्तन ने पूरे शहर को वाहेगुरु के जयकारों से गुंजायमान कर दिया। आगे पंज प्यारे चल रहे थे, तो पीछे हजारों की संख्या में सिख संगत शब्द कीर्तन करती हुई।