भरथना: बकेवर के महेवा में तेज आंधी-बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, बिजली आपूर्ति ठप
बकेवर के महेवा में अहेरीपुर मार्ग पर इंटर कॉलेज के पीछे तेज आंधी-बारिश और ओवरलोड के चलते 250 केवी ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर जलने से सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई, जिससे गर्मी में लोग परेशान हैं। इन्वर्टर भी जवाब दे गए। एसडीओ संत कुमार वर्मा के अनुसार टीम मौके पर भेजी गई है और ट्रांसफार्मर बदलवाकर जल्द आपूर्ति बहाल की जाएगी।