उज्जैन शहर: मंगलनाथ क्षेत्र की मलानी बाबा की कुटिया में रहने वाले साधु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,10 दिन बाद समाधि से निकाला शव
मंगलनाथ मंदिर क्षेत्र की मलानी बाबा की कुटिया में रहने वाले साधु गंगेश्वरी महाराज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मौत के बाद उन्हें कुटिया के पीछे समाधि दे दी गई थी, लेकिन करीब 10 दिन तक संपर्क नहीं होने पर जावरा से पहुंचे उनके भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।